आज गणतंत्र दिवस पर नारायणपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप ध्वजारोहण कर लेंगे सलामी…

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-25 | 10:54h
update
2023-01-25 | 10:54h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
आज गणतंत्र दिवस पर नारायणपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप ध्वजारोहण कर लेंगे सलामी…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

नारायणपुर, 25 जनवरी 2023 :गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज 26 जनवरी को जिला मुख्यालय नारायणपुर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेलमैदान में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि नारायणपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप ध्वजारोहरण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 जनवरी 2023 को प्रातः 8.59 बजे मुख्य अतिथि का कार्यक्रम स्थल पर आगमन, प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान होगा। प्रातः 9.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, प्रातः 9.10 बजे मुख्यमंत्री जी का संदेश वाचन, प्रातः 9.30 बजे हर्ष सूचक गुब्बारा छोड़ा जायेगा। तथा प्रातः 9.35 बजे मार्चपास्ट और प्रातः 9.50 को पुरस्कार का वितरण किया जावेगा।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 09:15:44
Privacy-Data & cookie usage: