रोजगार कार्यालय द्वारा 625 रिक्त पदों पर आयोजित की जाएगी प्लेसमेंट कैम्प

– www.khabarwala.news

schedule
2023-01-25 | 12:53h
update
2023-01-25 | 12:53h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
रोजगार कार्यालय द्वारा 625 रिक्त पदों पर आयोजित की जाएगी प्लेसमेंट कैम्प …

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर 25 जनवरी 2023 :जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने 27 जनवरी को एक्सटेंशन काउंटर, कमर्शियल काम्प्लेक्स राखी, दुकान नं0 07, नवा रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजित है। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से टॉप कैरियर सर्विसेस एवं अलर्ट एस.जी. एस. प्रायवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा सिविल इंजीनियर, टैली कॉलर, सुपरवाईजर, अकांटेंट, सेल्स पर्सन, हैल्पर, वर्किंग पार्टनर, मार्केटिंग मैनेजर, फिल्ड ऑफिसर, हेड गार्ड के 625 पदों पर भर्ती की जाएगी।इन पदों पर 8वीं से स्नातक/स्नातकोत्तर, बी.ई. सिविल एवं टैली ई.आर.पी.-09 आदि उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती की जाएगी।इन पदों के लिए न्यूनतम 8 हजार रुपए से अधिकतम 20 हजार रुपए प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने इच्छुक एवं योग्य आवेदक अपने साथ शैक्षणिक,तकनीकी योग्यता,अनुभव प्रमाण-पत्र, बॉयोडाटा के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित हो सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 07:07:26
Privacy-Data & cookie usage: