तीन सिंचाई योजनाओं के लिए 29.64 करोड़ रूपए स्वीकृत… – www.khabarwala.news

तीन सिंचाई योजनाओं के लिए 29.64 करोड़ रूपए स्वीकृत…

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-24 | 11:52h
update
2023-01-24 | 11:52h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
तीन सिंचाई योजनाओं के लिए 29.64 करोड़ रूपए स्वीकृत…
तीन सिंचाई योजनाओं के लिए 29.64 करोड़ रूपए स्वीकृत… – www.khabarwala.news - 1

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 24 जनवरी 2023 :छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश की तीन विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यांे को कराने के लिए 29 करोड़ 64 लाख 7 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। सिंचाई योजनाओं के पूरा होने से 2217 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा क्षेत्रीय किसानों को मिल सकेगी। स्वीकृत सिंचाई योजनाओं में राजनांदगांव जिले के विकासखण्ड-डोंगरगढ़ की जामरी व्यपवर्तन क्रमांक-02 (नाबार्ड) नहर लाईनिंग कार्य के लिए 13 करोड़ 39 लाख 14 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 850 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-डोंगरगढ़ की देवकट्टा जलाशय नहर लाईनिंग कार्य के लिए 7 करोड़ 52 लाख 38 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 1187 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। इसी प्रकार से कोरबा जिले के विकासखण्ड-पोड़ी-उपरोड़ा की तान नदी पर पचरा एनीकट निर्माण कार्य के लिए 8 करोड़ 72 लाख 55 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 180 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
25.04.2025 - 10:33:07
Privacy-Data & cookie usage: