गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि डॉ शिवकुमार डहरिया होंगे…

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-24 | 11:28h
update
2023-01-24 | 11:28h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि डॉ शिवकुमार डहरिया होंगे…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

गरियाबंद, 24 जनवरी 2023 :जिला मुख्यालय गरियाबंद के पुलिस परेड ग्राउंड में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया होंगे। उनके द्वारा सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जाएगी और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रदेश कीे जनता के नाम संदेश का वाचन किया जायेगा। तत्पश्चात रंगीन गुब्बारे उड़ाना, हर्ष फायर एवं मार्चपास्ट तथा शहीद परिवारों का सम्मान एवं प्रातः 9.50 बजे से स्कूली बच्चांे द्वारा देशभक्ति पूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रातः 10.30 बजे विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं पर आधारित झांकियॉ निकाली जाएगी एवं प्रातः 10.50 बजे पुरस्कार वितरण एवं समारोह का समापन होगा।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.06.2026 - 07:29:27
Privacy-Data & cookie usage: