राशिफल 23 जनवरी 2023: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-23 | 02:53h
update
2023-01-23 | 02:53h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 23 जनवरी 2023: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि के जातकों के लिए आज पारिवारिक रिश्तों में यदि कुछ चुनाव चल रहा था, तो उसको दूर करने के लिए रहेगा और आप जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं, लेकिन वहां आपका किसी बात विवाद खड़ा हो सकता है. संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी.

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा. आपके भाग्य में वृद्धि होने से आप व्यवसाय में कुछ नए उपकरणों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. परिवार में यदि किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो, तो उसमें आप अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें और आपकी किसी नई संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी हो सकती है.

 

मिथुन राशि (Gemini)

 

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन अच्छा लाभ दिलाने वाला रहेगा. आज आपको कुछ गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, जो आप के बनते हुए कामों में रोड़ा अटका ने की कोशिश कर सकते हैं. आप आज व्यर्थ की भागदौड़ में ना पड़े, नहीं तो आपके कुछ काम लटक सकते हैं.

 

कर्क राशि (Cancer)

 

कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन सुखमय रहने वाला है. आपकी आमदनी बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे और आपको किसी नये निवेश को करने का भी मौका मिलेगा, लेकिन आप अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी को करने की योजना बनाएंगे, जिससे आपको यदि कोई बात को लेकर तनाव था, तो वह भी दूर होगा. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होने से आप प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे.

Advertisement

 

सिंह राशि (Leo)

 

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है. आपको जीवन साथी से चल रही अनबन को मिलजुल कर समाप्त करना होगा. विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो उनसे आज उन्हें छुटकारा मिलेगा. आपको किसी काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ेगा. आपकी किसी कानूनी मामले में यदि किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा.

 

कन्या राशि (Virgo)

 

कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए रहेगा. आपको भाई बहनों से चल रही अनबन के कारण समस्या होगी और भाग्य के दृष्टिकोण से आप किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं. घर में आज किसी फंक्शन के होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा. आप अपने किसी काम को लेकर अपने मित्र से मदद मांग सकते हैं.

 

तुला राशि (Libra)

 

तुला राशि के जातकों के लिए दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है. आप अपनी सेहत में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन इसके लिए आप अपने खान-पान पर ध्यान दें और अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें. यदि घर परिवार में यदि कोई चर्चा हो तो उसमें अपनी बात खुल कर रखें. आप अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को अपना कर खुद को स्वस्थ रखने में कामयाब रहेंगे.

 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन खर्चा भरा रहने वाला है. आपको भागदौड़ के कारण समस्या होगी. प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी कि किसी बात पर गुस्सा आ सकता है, लेकिन उसमें भी उन्हें धैर्य बनाए रखना होगा. आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए रहेगा. आप अपनी संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा अवश्य करेंगे.

 

धनु राशि (Sagittarius)

 

धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम लाभ दिलाने वाला रहेगा. यदि आपने भविष्य में पहले कोई निवेश किया था, तो आपको उससे अच्छा लाभ मिल सकता है. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है. यदि आपका कोई संपत्ति से संबंधित विवाद कानून में चल रहा है, तो उसमें भी आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी. यदि आप किसी बात को लेकर तनाव हुआ था, तो वह भी आज दूर होगा.

 

मकर राशि (Capricorn)

 

मकर राशि के जातक यदि घर व बाहर लोगों से अपने काम से काम रखेंगे, तो उनके लिए बेहतर रहेगा, नहीं तो वह इसका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें, नहीं तो वह आपके लिए समस्या लेकर आ सकती हैं. विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बहुत से छुटकारा मिलता दिख रहा है.

 

कुंभ राशि (Aquarius)

 

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ तनावग्रस्त रहने वाला है. व्यापार कर रहे लोगों को कुछ उतार-चढ़ाव सहने को मिलेंगे, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे. आपको परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या के कारण भागदौड़ करनी पड़ेगी. शादीशुदा लोग अपने साथी से कुछ प्यार भरी बातें करेंगे और उनके साथ कुछ टाइम ईस्पेड करेंगे.

 

मीन राशि (Pisces)

 

मीन राशि के जातकों के लिए आज बिजनेस के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है, उन्हें अपनी बड़ी डील से अच्छा लाभ मिल सकता है. आप जीवन साथी के साथ कुछ नए नया करने की भी सोच सकते हैं. आपको काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा. नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है.

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 13:17:52
Privacy-Data & cookie usage: