मेडिको सोशल वर्कर की सीधी भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी…

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-19 | 12:12h
update
2023-01-19 | 12:12h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मेडिको सोशल वर्कर की सीधी भर्ती हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

उत्तर बस्तर कांकेर 19 जनवरी 2023 :विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर संभाग जगदलपुर से प्राप्त मेरिट सूची अनुसार अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन पश्चात पात्र-अपात्र सूची जारी किया गया है। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता एम.एल. गर्ग ने जानकारी दी है कि मेडिको सोशल वर्कर की सीधी भर्ती हेतु अभ्यर्थियों द्वारा दस्तावेजों सत्यापन उपरांत पात्र-अपात्र एवं त्रुटि सुधार तथा अनुभव के अंकों के लिए 20 से 27 जनवरी तक चिकित्सा महाविद्यालय नांदनमारा में कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए वेबसाईट

www.gmckanker.in

एवं

www.kanker.gov.in

में अपलोड है, उसे डाउनलोड कर उक्त प्रोफार्मा में दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा आपत्ति निर्धारित प्रोफार्मा में ही प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त अन्य भी माध्यम से किया गया दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किया जायेगा। निर्धारित समय एवं तिथि के पश्चात किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति मान्य नहीं किया जायेगा।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.04.2025 - 13:54:55
Privacy-Data & cookie usage: