वनाधिकार पट्टाधारी हितग्राहियों को शासन की अन्य योजना से लाभान्वित करने के दिये निर्देश…

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-18 | 02:34h
update
2023-01-18 | 02:34h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
वनाधिकार पट्टाधारी हितग्राहियों को शासन की अन्य योजना से लाभान्वित करने के दिये निर्देश…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

कलेक्टर ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली

जशपुरनगर 18 जनवरी 2023/ कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने आज सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर राजस्व के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। और गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बटांकन सीमांकन और अविवादित नामांतरण जाति, निवास, आय और भू-अर्जन प्रकरण का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने वनाधिकार पट्टाधारी हितग्राहियों को मनरेगा, श्रम विभाग की योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कहा है।

उन्होंने सभी एसडीएम को अपने-अपने विकासखण्ड में नगरीय निकाय के अधिकारियों की बैठक लेकर साफ-सफाई गोबर खरीदी खाद बनाने की प्रगति सहित सोसायटी के माध्यम से खाद का विक्रय करने के लिए कहा है। उन्होंने राज्य शासन द्वारा नगरीय क्षेत्र में 7500 वर्ग फीट तक की शासकीय भूमि का आबंटन कर कब्जाधारी को मालिकाना हक प्रदान किया जा रहा हैं। इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को देने के निर्देश दिए है। इस हेतु अतिक्रमित 7500 वर्ग फीट तक की शासकीय भूमि के व्यवस्थापन का अधिकार जिला कलेक्टर को प्रदान किया गया है उन्होंने ऑनलाइन इन्ट्री को भी अपडेट करने के लिये कहा है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सभी एसडीएम उपस्थित थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
28.02.2026 - 09:06:14
Privacy-Data & cookie usage: