कलेक्टर ने पटवारियों के लिए किया मुख्यालय दिवस नियत…

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-18 | 02:41h
update
2023-01-18 | 02:41h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कलेक्टर ने पटवारियों के लिए किया मुख्यालय दिवस नियत…

raipur@khabarwala.news

माह के प्रत्येक सप्ताह मुख्यालय में बैठकर लोगों के समस्या का करेंगे निराकरण निर्धारित ग्राम पंचायतों में प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक बैठेंगे पटवारी

 निरीक्षण में नदारत पाए जाने पर होगी कड़ी कार्यवाही

जशपुरनगर 18 जनवरी 2023/ कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जिले के पटवारियों को प्रत्येक ग्राम पंचायत में कार्य करने हेतु मुख्यालय दिवस निर्धारित किया है। उन्होंने सभी पटवारियों को माह के प्रत्येक सप्ताह में अलग-अलग पंचायत में कार्य करने हेतु मुख्यालय निर्धारित किया है। साथ ही पटवारियों को नियमित तिथि में संबंधित मुख्यालय में उपस्थित रहकर ग्रामीण जनों के समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए है।

Advertisement

इसी कड़ी में जिले के पटवारियों को सभी विकासखड़ों में जनवरी माह के प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पांचवा सप्ताह में अलग-अलग ग्राम पंचायत के मुख्यालय में प्रातः 10 से शाम 5¬ बजे तक बैठने के सख्त निर्देश दिये हैं। जिसके अंतर्गत सन्ना तहसील के श्री सत्येन्द्र भगत दनगरी, सुलेसा, रौनी, छिछली, महनई, श्री बोनीफास खलखो छिरोडीह, श्री नंदकिशोर सिंगार चम्पा, खखरा, फुलझर, खेड़ार,एकम्बा, मरंगी, चलनी, बहोरा, भंवर, श्री प्रदीप कुमार, बेड़ेकोना, इचोली, उकई, श्री नीरज कपूर हर्राडीपा, कोदोपारा,डूमरकोना, छिछली, तोरा, डोभ, लरंगा, श्री मंगलेश्वर राम सन्ना, कोपा, कमारिमा, महुआ ,कवाई, भादू, लोरो, श्री हेमराज यादव कुरकुरिया, पंडरापाठ, सरधापाठ, भड़िया, मुढ़ी, श्री रामेश्वर पैंकरा देवडाड़, सारूढाप, सोनगेरसा, रोकड़ा, महादेवजोबला मुख्यालय निर्धारित किया गया है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
04.03.2026 - 18:15:01
Privacy-Data & cookie usage: