हृदयाघात से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का निधन,विधायक रामपुकार सिंह ने जताया सवेंदना,कहा पार्टी के वरिष्ठ पदों में अपने दायित्वों का निर्वहन करने वाले का जाना,पार्टी सहित मेरी व्यक्तिगत क्षति… – www.khabarwala.news

हृदयाघात से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का निधन,विधायक रामपुकार सिंह ने जताया सवेंदना,कहा पार्टी के वरिष्ठ पदों में अपने दायित्वों का निर्वहन करने वाले का जाना,पार्टी सहित मेरी व्यक्तिगत क्षति…

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-17 | 13:15h
update
2023-01-17 | 13:15h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
हृदयाघात से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का निधन,विधायक रामपुकार सिंह ने जताया सवेंदना,कहा पार्टी के वरिष्ठ पदों में अपने दायित्वों का निर्वहन करने वाले का जाना,पार्टी सहित मेरी व्यक्तिगत क्षति…
हृदयाघात से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का निधन,विधायक रामपुकार सिंह ने जताया सवेंदना,कहा पार्टी के वरिष्ठ पदों में अपने दायित्वों का निर्वहन करने वाले का जाना,पार्टी सहित मेरी व्यक्तिगत क्षति… – www.khabarwala.news - 1

raipur@khabarwala.news

Advertisement

जशपुरनगर:-पत्थलगांव विधानसभा के लुड़ेग के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रुद्रधर खुटिया के निधन से कांग्रेस परिवार सहित क्षेत्र भर में शोक की लहर हैं।

उनके निधन से वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह ने शोक संवेदना प्रकट करते हुये,कांग्रेस पार्टी और उनके निजी जीवन में भी अपूरणीय क्षति बताते हुये.उनके परिवार के प्रति इस दुख की घड़ी दुःख सहने की ईश्वर से कामना की हैं।

जानकारी के अनुसार स्व.रुद्रधर खुटिया अपने जीवन पर्यंत तक कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही के रूप में कार्य करते रहे। विधायक रामपुकार सिंह के नजदीकी सलाहकार के साथ ही हर कार्य में कदम से कदम मिलाकर चलते थे।

कांग्रेस पार्टी के वर्तमान पत्थलगांव मंडी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने बताया कि स्व.खुटिया कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे. 1970 से वे पंचायत चुनाव में पंच बनकर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी.उसके बाद लुड़ेग आदिम जाति सेवा सहकारी समिति में 25 वर्षों तक उपाध्यक्ष पद पर रहे।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस के 20 सूत्रीय कार्यक्रम के स्थायी सदस्य पद पर रहकर उन्होंने पार्टी की निष्ठा भाव से कार्य किया था।

उनके निधन पर जिला पंचायत सदस्य और महामंत्री श्रीमती आरती सिंह,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल,सुरेशअग्रवाल,मनोज तिवारी,प्रवीण शर्मा,जनपद अध्यक्ष सुकृत सिंह,नाजिर निकुंज,प्रफुल्ल ठाकुर,छत्र मोहन यादव,माधव शर्मा,रवि जायसवाल,रघुनंदन यादव,सुभाष प्रधान,प्रफुल्ल सिंह,चमन अग्रवाल,मधुसूधन साहू,दिनो यादव,चित्रसेन बघेल,कोतबा से सुमित शर्मा,सुनील शर्मा, पंकज शर्मा ने भी दुःख व्यक्त किया।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
30.03.2025 - 16:42:09
Privacy-Data & cookie usage: