राशिफल 17 जनवरी 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य रम गरम। प्रेम-संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्यापार की स्थिति पहले से ठीक है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- शासन-सत्ता पक्ष की तिरछी नजर आप पर है। बच्चों में दूरी, प्रेम-संतान में दूरी। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक समय है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। तांबे की वस्तु दान करें और शुभ होगा।

मिथुन राशि- भूमि-भवन वाहन की खरीदारी संभव है। गृहकलह के भी संकेत है। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम अच्छा व व्यापार भी अच्छा। सब कुछ अच्छा दिखाई दे रहा है। बस गृहकलह से बचें। काली जी को प्रणाम करते रहें और शुभ होगा।

कर्क राशि- व्यापारिक उत्थान होगा। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। प्रेम-संतान ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- पूंजी का निवेश न करें। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। बस भावनाओं पर काबू रखें। तांबे की वस्तु पास रखें और शुभ होगा।

कन्या राशि- सितारों की तरह चमकते दिखाई पड़ रहे हैं। शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अद्धभुत दिख रहा है। कोई दिक्कत नहीं है। संतान उत्पत्ति का समय है। सूर्य को जल देते रहें।

तुला राशि- घर की स्थिति का तापमान बढ़ाया हुआ है। कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द व नेत्रपीड़ा परेशान करेगी। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृश्चिक राशि- आर्थिक मामले सुलझेंगे। अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। कुछ संपन्नता की ओर जाएंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नए साधन बनेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

धनु राशि- धनु राशि की स्थिति शासन सत्ता पक्ष में अच्छी है। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। तांबे की वस्तु दान करें।

मीन राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यावासायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *