विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत की उपस्थिति में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह 20 जनवरी को : 157 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में…

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-17 | 13:36h
update
2023-01-17 | 13:37h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत की उपस्थिति में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह 20 जनवरी को : 157 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 17 जनवरी 2023/छत्तीसगढ़ विधान सभा के अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत की गरिमामय उपस्थिति में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह का आयोजन 20 जनवरी को आयुष कॉलेज मरवाही में किया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अतुल परिहार ने बताया कि जिले के तीनों बाल विकास परीयोजनाओं से पर्यवेक्षकों-कार्यकर्ताओं के माध्यम से विवाह हेतु 157 हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त हुए है। प्राप्त आवेदनों का जिला स्तरीय समिति द्वारा परीक्षण करने के बाद हितग्राहियों की सूची संबंधित जनपद कार्यालयों एवं बाल विकास परियोजना कार्यालयों में चस्पा की गई है। इस संबंध में किसी व्यक्ति को आपत्ति हो तो, वे 19 जनवरी शाम 5 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पात्र हितग्राहियों के पंजीयन का कार्य 20 जनवरी को सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा। इस योजना के तहत 14 हजार रुपए की उपहार सामग्री विवाह स्थल पर दी जाऐगी। हितग्राहियों के लिए परिधान और परिजनों के लिए भोजन व्यवस्था विवाह स्थल पर रहेगी।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 15:45:28
Privacy-Data & cookie usage: