ई-जनचौपाल में प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्यवाही चेतना पटेल को मिला दिव्यांग प्रमाण-पत्र अब तक 1065 आवेदनों का किया गया निराकरण…

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-16 | 11:45h
update
2023-01-16 | 11:45h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
ई-जनचौपाल में प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्यवाही चेतना पटेल को मिला दिव्यांग प्रमाण-पत्र अब तक 1065 आवेदनों का किया गया निराकरण…

raipur@khabarwala.news

उत्तर बस्तर कांकेर 16 जनवरी 2023 :-नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम किशनपुरी निवासी लोकेश पटेल के पुत्री कुमारी चेतना पटेल के लिए आज तत्काल दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किया गया। उन्होंने इसके लिए शासन-प्रशासन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। लोकेश पटेल ने सोमवार आयोजित ई-जनचौपाल में कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला से मुलाकात कर अपनी समस्या बताते हुए कहा कि उनकी पुत्री कुमारी चेतना पटेल मुख एवं कमर से विकलांग है। उसकी समस्या को देखते हुए कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग के उप संचालक तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कांकेर को तत्काल कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया, जिस पर कार्यवाही करते हुए एक घंटे के भीतर कुमारी चेतना पटेल को दिव्यांग प्रमाण-पत्र जारी किया गया।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि जिले में प्रति सोमवार को ई-जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीणों की समस्या व शिकायत सुनी जा रही है तथा उसका त्वरित निराकरण भी किया जा रहा है। ई-जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों में से अब तक 1065 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। विकासखण्ड नरहरपुर, चारामा, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, दुर्गूकोंदल और कोयलीबेड़ा (पखांजूर) के नागरिक वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये तथा कांकेर विकासखण्ड के नागरिकगण सीधे कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत करा रहे हैं, जिनका निराकरण भी किया जा रहा है। आज सोमवार को आयोजित ई-जनचौपाल में 50 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। ई-जनचौपाल में आज अंतागढ़ विकासखण्ड से 02, भानुप्रतापपुर से 06, चारामा विकासखण्ड से 06, दुर्गूकोंदल विकासखण्ड से 08, कोयलीबेड़ा (पखांजूर) विकासखण्ड से 02 और नरहरपुर विकासखण्ड से 05 लोगों ने अपने जनपद कार्यालय में उपस्थित होकर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से तथा 21 व्यक्तियों द्वारा कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला से सीधे मुलाकात कर अपनी समस्या से अवगत कराया, जिनका निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस. अहिरवार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, एसडीएम कांकेर धनंजय नेताम, संयुक्त कलेक्टर मनीष मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर अशोक मारबल, उप संचालक समाज कल्याण सिनीवाली गोयल, जिला शिक्षा अधिकारी भुवन जैन, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. आई.के. सोम भी मौजूद थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 17:08:42
Privacy-Data & cookie usage: