गोबर से पेंट का निर्माण, मुख्यमंत्री ने किया गौठान समिति के अध्यक्ष को सम्मानित…

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-16 | 12:45h
update
2023-01-16 | 12:46h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
गोबर से पेंट का निर्माण, मुख्यमंत्री ने किया गौठान समिति के अध्यक्ष को सम्मानित…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

उत्तर बस्तर कांकेर 16 जनवरी 2023ः-छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित गोधन न्याय योजना के अंतर्गत चारामा विकासखण्ड के ग्राम सराधुनवागांव के गौठान में गोबर की खरीदी की जा रही है तथा उससे वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा इस गौठान में नवाचार करते हुए गोबर से प्राकृतिक पेंट का निर्माण किया जा रहा है, जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गत दिवस रविवार को रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में गौठान समिति के अध्यक्ष श्री सरजू राम नरेटी को सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि सराधुनवागांव के गौठान में गोबर से 5009 लीटर प्राकृतिक पेंट का निर्माण किया जा चुका है, जिसका विक्रय किया जा रहा है। वर्तमान में इस गौठान में 2696 लीटर प्राकृतिक पेंट उपलब्ध है। गौठान में अब तक 05 लाख 01 हजार 514 रूपये की 2507.57 क्विंटल की गोबर खरीदी की गई है, जिससे 06 लाख 72 हजार 250 रूपये के 672.25 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया गया है। इसमें से 05 लाख 16 हजार 850 रूपये के 516.85 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय भी किया जा चुका है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से सम्मानित गौठान समिति के अध्यक्ष श्री सरजूराम नरेटी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने गौठान के माध्यम से किसानों को आर्थिक संबलता के लिए दूरगामी निर्णय लिया, जिसका लाभ सभी को मिल रहा है। गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट के बाद गोबर पेंट से लोगों को अच्छा रोजगार मिल रहा है तथा आने वाले दिनों में और भी बेहतर परिणाम देखने को मिलेगा।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 19:16:06
Privacy-Data & cookie usage: