राशिफल 16 जनवरी 2023: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-16 | 02:29h
update
2023-01-16 | 02:29h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 16 जनवरी 2023: जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

राशिफल :

मेष राशि- रोग से कुछ परेशानी हो सकती है। महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय रहेगा। विपरित लिंग के संबंधों में एक-दूसरे पर ऊंगली उठ सकती है। ध्यान देने की जरूरत है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

 

वृषभ राशि- शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन स्वंय वो नतमस्तक होंगे। पैरों में चोट लग सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ संकेत दिख रहे हैं। पीली वस्तु का दान करें।

Advertisement

 

मिथुन राशि- भावुक संबंधों में तू-तू, मैं- मैं की स्थिति आ सकती है। बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम में भी तू- तू, मैं- मैं के संबंध दिख रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। सफेद वस्तु पास रखें।

 

कर्क राशि- जीवन में उत्थान का समय है। स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी मध्यम। प्रेम- संतान, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। थोड़ा सा ध्यान दें और अपनों के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। भाई और मित्रों के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से कोई नई शुरुआत न करें। बाकी स्थिति आपकी अच्छी चल रही है। पीली वस्तु पास रखें।

 

कन्या राशि- कुटुंबों के लेकर मन कुछ व्यथीत रहेगा। मुंह में कोई विकार ने होने पाए इस बात का ध्यान रखें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी आपका अच्छा दिख रहा है। भगवान भोलेनाथ को प्रणाम करते रहें।

 

तुला राशि- निर्थक औ सार्थक दोनों ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य थोड़ा सा नरम- गरम। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार रुक- रुक कर चलेगा लेकिन एवरेज मेंटेन रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

 

वृश्चिक राशि- आंखों में चोट- चपेट लगने का संकेत है। सरदर्द हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी आपका सही दिख रहा है। सफेद वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

धनु राशि- आय में बढ़ोतरी होगी। कुछ भाम्रक समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में कष्ट होगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम- संतान की स्थिति भी सुधर चुकी है। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

 

मकर राशि- कोर्ट- कचहरी में असमंजस की स्थिति रहेगी। प्रेम- संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार भी आपका ठीक- ठाक रहेगा, लेकिन नए व्यापार की शुरुआत न करें। काली जी को प्रणाम करते रहें।

 

कुंभ राशि- मान- प्रतिष्ठा पर आंच आने वाली कोई बात न करें। इसका सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य नरम- गरम। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

 

मीन राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बच के पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान की स्थिति भी मध्यम। व्यापार ठीक- ठाक चलेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 16:06:38
Privacy-Data & cookie usage: