कलेक्टर ने दुलदुला विकासखंड के पटवारियों के लिए किया मुख्यालय दिवस नियत…

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-14 | 03:30h
update
2023-01-14 | 03:30h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कलेक्टर ने दुलदुला विकासखंड के पटवारियों के लिए किया मुख्यालय दिवस नियत…

raipur@khabarwala.news

माह के प्रत्येक सप्ताह मुख्यालय में बैठकर लोगों के समस्या काकरेंगें निराकरण

निर्धारित ग्राम पंचायतों में प्रातः 10से शाम 5 बजे तक बैंठेगें पटवारी

निरीक्षण नदारत पाए जाने पर होगी कड़ी कार्यवाही

जशपुरनगर 14 जनवरी 2023/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने जिले के पटवारियों को प्रत्येक ग्राम पंचायत में कार्य करने हेतु मुख्यालय दिवस नियत किया है। उन्होंने सभी पटवारियों को माह के प्रत्येक सप्ताह में अलग-अलग पंचायत में कार्य करने हेतु मुख्यालय निर्धारित किया है और पटवारियों को नियत तिथि में मुख्यालय में बैठक कर ग्रामीण जनों के समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

इसी कड़ी में दुलदुला विकासखण्ड के पटवारियों को जनवरी माह के प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पांचवा सप्ताह में अलग-अलग ग्राम पंचायत के मुख्यालय में प्रातः 10 से शाम 5.00 बजे तक बैठने के सख्त निर्देश दिए हैं। इनमें श्री फारूख जावेद चराईड़ांड़, खटगा और वासुदेवपुर, श्रीमती अभिलाषा गर्ग महापात्र पतराटोली, बम्हनी, झरगांव और जामटोली, श्री राजकमल भगत भुसड़ीटोली और दुलदुला, श्री दिलेश्वर नारंगे लोरो, रायडीह, कस्तुतरा और जामपानी, श्री मनोहर आर्यवर्ती चांपाटोली और बरपानी, श्री जितेन्द्र मोहन प्रधान छेरड़ाड़, श्री ज्ञानदास खेस्स बिपतपुर और बंगुरकेला, श्री जितेन्द्र मोहन प्रधान डोभ और सपघरा, श्री ज्ञानदास खेस्स चटकपुर और सिरिमकेला, श्री शशिभूषण मिश्रा सिमड़ा, मयुरचुन्दी और केन्दापानी तथा श्री दिलीप कुजूर का गट्टीबुड़ा मुख्यालय निर्धारित किया गया है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
21.02.2026 - 12:48:09
Privacy-Data & cookie usage: