पशु विभाग के परिचालक सुशील कुमार भगत को अंतिम अवसर देते हुए 07 दिवस के भीतर उपस्थित होने के निर्देश  …

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-14 | 03:24h
update
2023-01-14 | 03:24h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
पशु विभाग के परिचालक सुशील कुमार भगत को अंतिम अवसर देते हुए 07 दिवस के भीतर उपस्थित होने के निर्देश  …

raipur@khabarwala.news

जशपुरनगर 14 जनवरी 2023/उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें जशपुर ने पत्थलगांव विकासखण्ड के पाकरगांव निवासी पशुधन विभाग के परिचालक श्री सुशील कुमार भगत को अंतिम अवसर देते हुए 07 दिवस के भीतर कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें जशपुर में उपस्थिति होने के लिए आदेशित किया है। जारी आदेश में समय-सीमा के भीतर उपस्थित नहीं होने पर एक पक्षीय निर्णय लेते हुए सेवा समाप्ति की कार्यवाही करने की बात कही है।

Advertisement

पशु विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पशुधन विभाग में पदस्थ परिचारक श्री सुशील कुमार भगत बिना सूचना एवं अवकाश स्वीकृति के 10 सितम्बर 2017 से अब तक अनाधिकृत रूप से अपने कार्य से अनुपस्थित है। उन्हें पशुधन विभाग द्वारा कई बार उपस्थित होने एवं अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण देने हेतु पत्र लिखा गया था। विभागीय पंजीकृत पत्रों द्वारा सूचित करने पर भी श्री भगत द्वारा पत्र का उत्तर नहीं दिया गया है और न ही स्वयं उपस्थित हुए हैं। इस हेतु पशु विभाग के उप संचालक ने अंतिम अवसर देते हुए 07 दिवस के भीतर उपस्थित होने के लिए सूचित किया है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
25.02.2026 - 12:15:49
Privacy-Data & cookie usage: