प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से हुआ अब्राहम के परिवार का सपना साकार…

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-12 | 12:57h
update
2023-01-12 | 12:57h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से हुआ अब्राहम के परिवार का सपना साकार…

 

raipur@khabarwala.news

जशपुरनगर 12 जनवरी 2023/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव के दिशा-निर्देश में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ जिले के हितग्राहियों को दिया जा रहा हैं।

Advertisement

रोटी कपड़ा और मकान आदमी के जीवन की बुनियादी आवश्यकता है। जिसे पूरा करने के लिए वह जीवन भर मेहनत एवम् संघर्ष करता है। आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए स्वयं का आवास एक सपना से कम नहीं है परंतु शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण गरीबों को स्वयं का आवास बनवाने के सपने को साकार कर रही है।

इसी कड़ी में जशपुर जिले के कुनकुरी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बनकोम्बो निवासी अब्राहम लकड़ा जिसकी उम्र 77वर्ष हो चुकी है उसके पास दो कमरे की पुश्तैनी कच्ची झोपड़ी थी। जिसमे वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ बड़ी कठिनता से जीवन यापन कर रहा था। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2019-20 में पक्का आवास बनाने के लिए शासन से स्वीकृति प्रदान की गई। शासन से अनुदान में मिली राशि और स्वयं की बचत राशि से मिलाकर अपना पक्का मकान बना लिया। अब वह अपने बच्चो के साथ पक्के मकान में रहता है। अब्राहम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलता तो वह कच्चे व टूटे फूटे मकान में निवास करता रहता। उन्होंने कहा कि अब योजना की मदद से मेरी सारी समस्या हल हो चुकी है। मैं अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खुशी पूर्वक जीवन यापन कर रहा हूं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 14:06:35
Privacy-Data & cookie usage: