जीआईएस आधारित जिला जल संरक्षण योजना का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ…

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-12 | 09:32h
update
2023-01-12 | 09:32h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
जीआईएस आधारित जिला जल संरक्षण योजना का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ…

raipur@khabarwala.news

रायपुर, 12 जनवरी 2023 :मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज धमतरी जिले के सिहावा विधानसभा स्थित रेस्ट हाउस में जिला स्तर के अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के अंत में मुख्यमंत्री ने जीआईएस आधारित जिला जल संरक्षण योजना का लैपटॉप पर बटन क्लिक करके शुभारंभ किया।

Advertisement

जिला विज्ञान एवं सूचना अधिकारी ने बताया कि जल संसाधनों को संरक्षित करने और कृषि कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के परंपरागत जल स्रोतों के संरक्षण, संवर्धन और नवीनीकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा जलशक्ति अभियान के तहत यह योजना तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि योजनांतर्गत वर्ष 2021-22 में वर्षा जल संचयन 878 कार्य, पारम्परिक जल स्त्रोतों का जीर्णोद्धार के 733 कार्य, नवीनीकरण और पुनर्भरण संरचना के 145, वाटरशेड विकास के 728, सघन वृक्षारोपण के 1.58 लाख पौधे रोपे गए। इसके अलावा जल स्रोतों की गणना एवं उनका जियो टैगिंग कार्य 19 एक हज़ार 740 किया गया है। इसके अलावा जल स्रोतों की जानकारी पोर्टल में शत-प्रतिशत अपलोड कर दी गई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस पहल के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 09:43:16
Privacy-Data & cookie usage: