लोरोधाम जशपुर में महाशिवरात्रि में होगा भव्य कार्यक्रम,मशहूर कलाकारों के द्वारा जगराता में होगी भजन की प्रस्तुति…

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-12 | 12:55h
update
2023-01-12 | 12:55h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
लोरोधाम जशपुर में महाशिवरात्रि में होगा भव्य कार्यक्रम,मशहूर कलाकारों के द्वारा जगराता में होगी भजन की प्रस्तुति…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

लोरोधाम जशपुर में महाशिवरात्रि में भव्य आयोजन किया जायेगा इसकी तैयारियां आरम्भ हो गईं है.

दिनांक 09.01.2023 को शिव मंदिर दरबारी टोली जशपुर में समिति के सदस्यों की बैठक कर सर्व सम्मति से 18 फरवरी 2023, दिन शनिवार को बाबा भीमाशंकर महादेव मंदिर लोरोधाम जशपुर के प्राण प्रतिष्ठा की तरह ही महाशिवरात्रि पूजा व अनुष्ठान को भव्य रुप से आयोजन में पूजन, कीर्तन, बाल मेला एवं रात्रि में जागरण का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में इसके साथ ही मंदिर के विस्तार हेतु महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विर्मश किया गया, जिसमें जन सहयोग से राशि एकत्र कर लोरोधाम में भोलेनाथ जी का मंडप, विवाह मंडप एवं कक्ष, वृद्धाश्रम इत्यादि का निर्माण कराना ।

इसके साथ ही बैठक में महाशिव रात्रि के अवसर पर जागरण एवं बाल मेला कराने का निर्णय लिया गया। जागरण हेतु मशहूर कलाकारों के द्वारा जगराता में अपनी भजन की प्रस्तुति देंगे जिसमें श्रीमती रीमा वर्मा सुर संग्राम विजेता, श्रीमती राधा श्रीवास्तव दिल है हिन्दुस्तानी-2 (स्टार प्लस), सुश्री शालिनी दुबे सुर संग्राम सीजन-2, संगीतकार संदीप शर्मा के सांवरिया म्यूजिकल ग्रुप द्वारा संगीत की प्रस्तुति देंगे ।

श्रद्धालुओं का तन मन धन से सहयोग करने की अपील की जाती है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 02:56:46
Privacy-Data & cookie usage: