कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ ग्रामीण चिकित्सा सहायक को हटाया, शिकायत के बाद विभाग ने सौंपा था जांच प्रतिवेदन…

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-11 | 09:52h
update
2023-01-11 | 09:52h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ ग्रामीण चिकित्सा सहायक को हटाया, शिकायत के बाद विभाग ने सौंपा था जांच प्रतिवेदन…

raipur@khabarwala.news

जशपुरनगर 11 जनवरी 2023/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने पत्थलगांव विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबहार में पदस्थ ग्रामीण चिकित्सा सहायक श्री कोमल प्रकाश पटेल को विकासखण्ड बगीचा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मैनी तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मैनी में कार्यरत ग्रामीण चिकित्सा सहायक श्री निरंजन सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबहार मुख्यालय निर्धारित कर आगामी आदेश तक कार्य किये जाने हेतु आदेशित किया है। विगत दिवस कलेक्टर ने डां. रवि मित्तल बागबाहर का निरीक्षण किया था और मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं का लाभ देने में कमी पाई गई थी जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित ग्रामीण चिकित्सा अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे।

Advertisement

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्थलगांव विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बागबहार में कार्यरत कर्मचारी ग्रामीण चिकित्सा सहायक श्री कोमल प्रकाश पटेल के विरूद्ध प्राप्त शिकायत की जांच समिति द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में दिये गये अभिमत के अनुसार संबंधित कर्मचारी श्री कोमल प्रकाश पटेल तथा कर्मचारियों के बीच आपसी विश्वास, समन्वय एवं सौहार्द की कमी परिलक्षित होने के साथ ही उनकी कार्यप्रणाली विश्वासयोग्य नहीं पाई गई है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.06.2026 - 13:00:57
Privacy-Data & cookie usage: