www.khabarwala.news
raipur@khabarwala.news
जशपुरनगर 11 जनवरी 2023/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कुनकुरी विकासखंड के कंडोरा उचित मूल्य दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया और हितग्राहियों से चर्चा करके राशन वितरण की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव और खाद्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने राशन लेने आए हितग्राहियों से चर्चा करके पूछा कि उन्हें समय पर चावल, शक्कर मिट्टी तेल मिलता है। गांव वालों ने बताया कि उन्हें समय पर प्रत्येक माह राशन मिल जाता है किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। उन्होंने उचित मूल्य दुकान की साफ-सफाई करके राशन सामग्री बोरा को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए हैं।