कलेक्टर ने रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश…

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-11 | 14:51h
update
2023-01-11 | 14:51h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कलेक्टर ने रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

गांव में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए तैयार किया जा रहा है रीपा

जशपुरनगर 11 जनवरी 2023/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना रीपा के संबंध में समीक्षा बैठक ली और जिले के सभी विकासखंड में रीपा रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव, सभी जनपद सीईओ सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने कहा कि गांव में लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिले के 8 विकासखंडों दो-दो गौठानों कुल 16 गौठानों का चयन किया गया है। जिले के इन 16 गौठानों हेतु 32 करोड़ का राशि स्वीकृत है। जिसका उपयोग अधोसंरचना निर्माण एवं महिलाओं को प्रशिक्षण, मशीनरी क्रय, कच्चा माल उपलब्ध कराने सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। ताकि महिलाओं और पुरुषों को भी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में रोजगार मिल सके और वे आत्मनिर्भर बन सके।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
18.05.2026 - 11:45:59
Privacy-Data & cookie usage: