कलेक्टर ने बिजली समाधान शिविर का लाभ उठाने वाले हितग्राही अंकित कुजूर और लीना रोश लकड़ा से की बात…

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-10 | 07:31h
update
2023-01-10 | 07:31h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कलेक्टर ने बिजली समाधान शिविर का लाभ उठाने वाले हितग्राही अंकित कुजूर और लीना रोश लकड़ा से की बात…

raipur@khabarwala.news

गांव-गांव में शिविर लगाकर लोगों की बिजली संबंधी समस्या का निराकरण किया जा रहा है

Advertisement

अंकित और लीना ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बिजली समाधान शिविर लोगों के लिए बहुत ही लाभदायक है 

जशपुरनगर 10 जनवरी 2023/कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज वीडियो कॉल के माध्यम से गांव-गांव में बिजली समाधान शिविर का लाभ उठाने वाले हितग्राहियों से बात की। उन्होंने मनोरा विकासखण्ड के डंडगांव निवासी लीना रोश लकड़ा और बगीचा विकासण्ड के भड़िया निवासी अंकित कुजूर से जानकारी ली।

अंकित कुजूर ने बताया कि 23 दिसम्बर 2022 को भड़िया में बिजली विभाग द्वारा शिविर लगाया गया था। जहॉ जाकर बिजली संबंधी समस्या का समाधान किया गया। जिला प्रशासन द्वारा गांव-गांव में शिविर लगाकर लोगों की बिजली संबंधी समस्या का निदान किया जा रहा है। यह शिविर लोगों के लिए बहुत ही लाभदायक साबित हो रही है। शिविर का लाभ उठाने वाली लीना रोश लकड़ा ने बताया कि 03 जनवरी को उनके गांव डंड़गांव में शिविर लगाया गया था। वे भी अपनी बिजली बिल समस्या को लेकर शिविर में पहुंची थी और उनके बिल का समाधान प्राथमिकता से कर दिया गया है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जिला प्रशासन ने बहुत ही अच्छा कार्य किया है अब लोगों बिजली संबंधी समस्या के लिए इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। गांव में ही उनका समाधान कर दिया जा रहा है।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.03.2026 - 14:14:21
Privacy-Data & cookie usage: