दो सिंचाई योजनाओं के लिए 7.11 करोड़ रूपए स्वीकृत…

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-10 | 10:46h
update
2023-01-10 | 10:46h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
दो सिंचाई योजनाओं के लिए 7.11 करोड़ रूपए स्वीकृत…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 10 जनवरी 2023 :छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश की दो विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यांे को कराने के लिए 7 करोड़ 11 लाख 1 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। योजना के पूरा होने से 440 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के खुदरी जलाशय योजना के शीर्ष कार्य का सुदृढ़ीकरण एवं नहरों में शेष सीमेंट कांक्रीट लाईनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 90 लाख 50 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 360 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के विकासखण्ड-गौरेला अंतर्गत जोगीसार एनीकट योजना के कार्य के लिए 3 करोड़ 20 लाख 51 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के पूरा होने से 80 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा मिलेगी।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 01:33:18
Privacy-Data & cookie usage: