गर्भवती महिलाओं को अब विकासखंड मुख्यालय में मिलेगी सोनोग्राफी की सुविधाएं,कलेक्टर के निर्देश पर बगीचा,कांसाबेल एवं पत्थलगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुरू की सुविधा,इन दिनों यहां मिलेगी…

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-10 | 16:24h
update
2023-01-10 | 16:24h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
गर्भवती महिलाओं को अब विकासखंड मुख्यालय में मिलेगी सोनोग्राफी की सुविधाएं,कलेक्टर के निर्देश पर बगीचा,कांसाबेल एवं पत्थलगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुरू की सुविधा,इन दिनों यहां मिलेगी…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

जशपुरनगर। जिला प्रशासन द्वारा और कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के सार्थक प्रयास से जशपुर जिले में उच्च जोखिम वाले गर्भवती माताओं का चिन्हांकन एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है| साथ ही निर्धारित दिवसों में गर्भवती माताओं को सोनोग्राफी जांच सुविधा प्रदान की जा रही है |

 

मातृ मृत्यु को कम करने हेतु स्त्रीरोग विशेषज्ञों के द्वारा निर्धारित दिवसों (सोमवार एवं मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बगीचा, बुधवार एवं गुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल तथा शुकवार एवं शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पत्थलगाव) में गर्भवती माताओं का सोनोग्राफी किया जा रहा है | इसी कड़ी में बगीचा विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डां.अंजना द्वारा सोमवार को बगीचा में 21 गर्भवती माताओं का सोनोग्राफी किया गया बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध होने से अब लोगों को जिला मुख्यालय तक आने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है| गर्भवती महिलाओं को उनके घर के नजदीक सुविधा मिलने से माताएं खुश हैं

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
14.05.2026 - 05:58:33
Privacy-Data & cookie usage: