राशिफल 10 जनवरी 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-10 | 03:09h
update
2023-01-10 | 03:09h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 10 जनवरी 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि- आप अपना समय लिखने- पढ़ने में व्यतीत करेंगे। भावनाओं में न बहें। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू- तू, मैं- मैं से बचें। स्वास्थ्य नरम- गरम। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब- करीब ठीक टाइम चलता रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

 

वृषभ राशि- ग्रह कलह के शिकार हो सकते हैं। घरेलू सुख बाधित दिख रहा है। घर की चीजों को शांत होकर निपटाएं। स्वास्थ्य मध्यम। रक्तचाप अनियमित हो सकता है। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

 

मिथुन राशि- रोजी- रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय। लाल वस्तु दान करें।

 

कर्क राशि- स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम- संतान की स्थिति जैसी चल रही थी वैसी ही है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय। अभी निवेश नहीं करना चाहिए आपको। तांबें की वस्तु पास रखें।

 

सिंह राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जिस चीज की जरुरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम- संतान अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय। सूर्य को जल दें।

 

कन्या राशि- मानसिक पीड़ा, सिर दर्द। स्वास्थ्य प्रभावित। प्रेम- संतान अच्छा। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय लेकिन खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सूर्य को जल दें। तांबें की वस्तु दान करें।

तुला राशि- आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम अच्छा। व्यापार अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।

 

वृश्चिक राशि- कोर्ट- कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अभी मध्यम है। प्रेम- संतान, व्यापार अति उत्तम। सूर्य को जल देते रहें।

 

धनु राशि- भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

 

मकर राशि- चोट- चपेट लग सकती है। किसी पेरशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, बचकर पार करें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब मध्यम दिख रहे हैं। किसी तरह की कोई रिस्क मत लीजिएगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

 

कुंभ राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी- रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार अच्छा दिख रहा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

 

मीन राशि- शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको विजय मिल जाएगी। स्वास्थ्य नरम- गरम। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय। सूर्य को जल देते रहें और शुभ होगा।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 17:29:00
Privacy-Data & cookie usage: