राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के लिये कांकेर जिले के टीम को ससंदीय सचिव ने किया हरी झंडी दिखाकर रवाना…

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-07 | 16:11h
update
2023-01-07 | 16:11h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के लिये कांकेर जिले के टीम को ससंदीय सचिव ने किया हरी झंडी दिखाकर रवाना…

raipur@khabarwala.news

उत्तर बस्तर कांकेर 07 जनवरी 2023  :  छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए कांकेर जिले के प्रतिभागियों को विधायक एवं संसदिय सचिव श्री शिशुपाल शोरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर खिलाडियों को बधाई देते हुए कहा कि अच्छे से खेले और जीत का आये तथा कांकेर जिले का नाम रौशन करें। राज्य के मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल के सोच के अनुरूप छत्तीसगढ़ में पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने के लिए पहल की गई है। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक से प्रतिभागियों को एक ओर जहाँ मंच मिलेगा, वहीं उनमें खेलो के प्रति जागरूकता बढे़गी और खेल भावना का विकास होगा। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक कांकेर जिले में जिला स्तरीय ओलम्पिक का आयोजन 16 से 19 नवंबर तक किया गया, जिसमें चयनित प्रतिभागियों का संभाग स्तर में चयन किया गया तथा संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन जगदलपुर में 07 से 09 दिसम्बर तक किया गया जिसमें कांकेर जिले के प्रतिभागियों का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा तथा संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैंपियन रहा। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 में 14 प्रकार के पारंपरिक खेलों को शामिल किया गया है। इसमें दलीय श्रेणी- गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बाँटी (कंचा) जैसी खेल विधाएँ शामिल की गई है। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लास, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लम्बी कूद शामिल है। सभी विधा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये कांकेर जिले से प्रतिभागियों का चयन हुआ है। खेल अधिकारी संजय जैन ने बताया कि राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन रायपुर में 08 से 10 जनवरी तक किया जायेगा, जिसमें कांकेर जिले से 152 प्रतिभागियों एवं 12 कोच मैनेजरों के सम्मिलित होंगे।

Advertisement

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.06.2026 - 19:11:03
Privacy-Data & cookie usage: