राशिफल 7 जनवरी 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-07 | 02:14h
update
2023-01-07 | 02:14h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 7 जनवरी 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

राशिफल-

मेष राशि- ऊर्जावान बने रहेंगे। किया गया प्रयास सफलतादायक होगा। खासकर व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी दिख रही है। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक कही जाएगी। भाग्यवर्धक कही जाएगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से सुखद समय है। सूर्य को जल देते रहें। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- मौखिक विवाद पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी को रुपए-पैसे अभी न दें, अन्यथा वापस आना मुश्किल होगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत सुधर चुकी है। व्यापार भी ठीक दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

 

मिथुन राशि- ऊर्जावान बने रहेंगे। लेकिन आपकी कुल मिलाकर शारीरिक स्थिति अच्छी नहीं है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत सुधर चुकी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सुखद चल रहे हैं। काली जी को प्रणाम करते रहें और शुभ होगा।

Advertisement

 

कर्क राशि- कमी होती हुई दिखाई पड़ रही है, चाहे ऊर्जा की कमी हो, रुपए-पैसे की कमी हो। कमी के स्तर पर जिंदगी चल रही है। प्रेम-संतान लगभग ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक है। लेकिन कुल मिलाकर आपकी बहुत अच्छी स्थिति नहीं है। लाल वस्तु पास रखें। बजरंगबली को प्रणाम करें।

सिंह राशि- स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। लेकिन प्रेम व संतान को लेकर मन बहुत अच्छा नहीं है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप शुभता की ओर चल रहे हैं। पीली वस्तु पास रखें और शुभ होगा।

 

कन्या राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम-संतान की स्थिति फिर भी अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। शनिदेव को प्रणाम करते रहें और शुभ होगा। हरी वस्तु पास भी रखें।

 

तुला राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। रोजी-रोजगार में तरक्की कर रहे हैं। भाग्य साथ दे रहा है। यात्रा में लाभ होगा। सुखद समय है। हरी वस्तु पास रखें।

 

वृश्चिक राशि- परिस्थितियां अभी भी प्रतिकूल हैं। किसी तरह का कोई जोखिम न लें। खासकर शारीरिक जोखिम बिल्कुल भी न लें। क्योंकि लग्नेश वक्री हैं मतलब बचाव पक्ष कमजोर है। शत्रु पक्ष मजबूत है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु का दान करें। गणेश जी को प्रणाम करें।

 

धनु राशि- रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान ठीक-ठाक। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें। बजरंगबाण का पाठ करना अति शुभ रहेगा।

मकर राशि- गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। ननिहाल पक्ष से थोड़ा विवादास्पद समाचार मिल सकता है। विरोधी आपको परास्त करने की कोशिश करेंगे लेकिन स्वयं परास्त होंगे। बाकी स्थिति आपकी ठीक है। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

 

कुंभ राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं संभव है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय कहा जाएगा। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। हरी वस्तु पास रखें और गणेश जी को प्रणाम करें।

 

मीन राशि- भौतिक सुख-सपंदा में वृद्धि होगी। कलह से बचें। प्रेम में नजदीकियां आ रही हैं। संतान भी बाहर घर पहुंच रहे हैं। प्रेम-संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। स्वास्थ्य भी ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 22:06:50
Privacy-Data & cookie usage: