गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर

– www.khabarwala.news

schedule
2023-01-07 | 04:46h
update
2023-01-07 | 04:46h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर …

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर। अमित शाह आज छग दौरे पर पहुंच रहे है. इससे पहले वे झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची पहुंचेगे। यहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा नेताओं की माने तो जनसभा के अलावा शाह कोर ग्रुप की बैठक भी करेंगे। गृह मंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर चाईबासा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, रघुबर दास, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने शाह के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठकों का आयोजन किया। दीपक प्रकाश ने बताया कि रैली के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। शाह का प्रस्तावित दौरा 2024 के लोकसभा चुनाव और 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भी अहम माना जा रहा है। भाजपा पिछले लोकसभा चुनाव में सिंहभूम (एसटी) सीट हार गई थी।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 01:51:36
Privacy-Data & cookie usage: