शीतलहर के चलते बंद हो सकते है, छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल…

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-07 | 07:15h
update
2023-01-07 | 07:15h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
शीतलहर के चलते बंद हो सकते है, छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड का सितम जारी है। राज्य के कइ इलाकों में बदन पिघला देने वाली ठंड पड़ रही है। जिसके कारण आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहे है। अधेड़ उम्र के लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं स्कूली बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। राज्य के कई जिलों के स्कूलों को बंद कर दिए गए है। मौसम का हाल यही रहा तो वो दिन दूर नहीं जब राज्य के सभी स्कूलों को बंद करना पड़े। प्रदेश में सर्दी तबाही मचा रही है। आज भी कोरिया, कोरबा, बिलासपुर औऱ अंबिकापुर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की माने तो आज राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम 15.2 रहेगा। जबकि कोरिया का अधिकतम 22.4 और न्यूनतम तापमान 4.1 रहने की आशंका है। कोरबा का हाल भी बुरा रहने वाला है यहां अधिकतम तापमान 23.0 और न्यूनतम तापमान 10.9 के आस पास रहने वाला है।

कई रिपोर्ट्स की माने तो राज्य में अगले 2 दिनों में 2 से 4 डिग्री तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम जानकारों के मुताबित बस्तर संभाग में 6 डिग्री तक तापमान में गिरावट हो सकती है। वहीं आज अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 19.8 और न्यूनतम तापमान 6.6 के आस पास रहने वाला है। जबकि पेंड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 9.2 रहेगा।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 16:52:58
Privacy-Data & cookie usage: