मुख्यमंत्री आज छेरछेरा, शाकम्भरी महोत्सव सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल…

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-06 | 02:13h
update
2023-01-06 | 02:13h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री आज छेरछेरा, शाकम्भरी महोत्सव सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 06 जनवरी 2023 :मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 06 जनवरी को छेरछेरा, शाकम्भरी महोत्सव सहित राजधानी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सवेरे 10.50 बजे मुख्यमंत्री निवास से दूधाधारी मठ के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां 11 बजे आयोजित छेरछेरा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11.45 बजे मुख्यमंत्री निवास में मरार पटेल समाज द्वारा आयोजित शाकम्भरी महोत्सव में भी शामिल होंगे। 

मुख्यमंत्री शाम 7 बजे मुख्यमंत्री निवास से होटल वी. डब्ल्यू. कैन्यान के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां शाम 7.10 बजे टीव्ही-24 द्वारा आयोजित हमर संस्कृति हमर चिन्हारी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात रात 8 बजे होटल कोर्टयार्ड मैरिएट में बंसल न्यूज द्वारा आयोजित उन्नति के चार साल कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात रात 8.50 बजे मुख्यमंत्री निवास आएंगे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 17:29:17
Privacy-Data & cookie usage: