राज्यपाल ने लोक पर्व छेरछेरा की दी शुभकामनाएं…

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-06 | 02:22h
update
2023-01-06 | 02:22h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राज्यपाल ने लोक पर्व छेरछेरा की दी शुभकामनाएं…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, 06 जनवरी 2023: राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को लोक पर्व छेर-छेरा की शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि छेर-छेरा पर्व नई फसल के खलिहान से घर आने के बाद मनाया जाता है। छेर-छेरा के दिन द्वार-द्वार पर ’’छेरी के छेरा …, छेरछेरा, माई कोठी के धान ल हेरहेरा…’’ की गूंज सुनाई पड़ती है और प्रदेशवासी उल्लास के साथ इस त्यौहार को मनाते हैं। यह छत्तीसगढ़ की महान ग्राम्य तथा कृषि संस्कृति-परपंरा को भी दर्शाता है। यह त्यौहार प्रदेश की दानशीलता की परम्परा को भी जीवंत करता है। राज्यपाल सुश्री उइके ने इस पावन दिवस पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के धन-धान्य से सदैव परिपूर्ण होने और नागरिकों की खुशहाली की कामना की।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 21:14:59
Privacy-Data & cookie usage: