राशिफल 6 जनवरी : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-06 | 02:00h
update
2023-01-06 | 02:00h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 6 जनवरी : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

राशिफल-

मेष राशि- भाइयों और मित्रों के सहयोग से आप व्यावसायिक तरक्की करते हुए दिख रहे हैं। फिर भी आपको सलाह है कि स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति पूरे सहयोग में रहेगी। व्यापार भी आपका अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु का पास रखना और काली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

वृषभ राशि- अपनों का साथ होगा लेकिन आपस में तूतू-मैंमैं का भी संकेत है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी नहीं है। व्यापार के दृष्टिकोण से सुखद समय है। लेकिन निवेश करने से बचें। हरी वस्तु पास रखें। पीली वस्तु का दान करें।

Advertisement

मिथुन राशि- कुल मिलाकार स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी नहीं है लेकिन 6 तारीख को आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम व संतान की स्थिति काफी सुधार में है। व्यापार भी अच्छा चलता रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर है। विवाद से बचना चाहिए। व्यापार ठीक दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी सही समय है। सूर्यदेव को जल देते रहें।

कन्या राशि- स्वास्थ्य अच्छा नहीं है। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से सुधार में है। व्यापार अच्छा है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनैतिक लाभ दिख रहा है। लेकिन स्वास्थ्य में ध्यान दें। थोड़ी सी रुपए-पैसे की कमी दिख रही है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- भाग्य साथ देगा। भाग्यवश आपका कुछ काम बनेगा। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल है। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार भी लगभग ठीक दिख रहा है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- जीवनसाथी के साथ बहुत एन्जॉय करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। बच्चों की सेहत पर फिर भी ध्यान देने की जरूरत है। एक सुखद समय है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशि- शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन उनक एक नहीं चल पाएगी। आपकी जीत होगी। लेकिन परेशानी बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान थोड़ी दूर वाली। व्यापार अच्छा दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- स्वास्थ्य में सुधार धीरे-धीरे आने वाले समय में हो जाएगा। ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय कहा जाएगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। लेकिन गृहकलह से बचें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु का दान करें शुभ होगा।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 00:06:31
Privacy-Data & cookie usage: