अपने जीजा की हत्या करने वाला 16 वर्ष 06 माह के अपचारी बालक को सन्ना पुलिस ने संरक्षण में लेकर बाल संप्रेषण गृह भेजा…

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-04 | 05:12h
update
2023-01-04 | 05:12h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
अपने जीजा की हत्या करने वाला 16 वर्ष 06 माह के अपचारी बालक को सन्ना पुलिस ने संरक्षण में लेकर बाल संप्रेषण गृह भेजा…

raipur@khabarwala.news

जशपुर  दिनांक 04.01.2023 : अपने जीजा की हत्या करने वाला 16 वर्ष 06 माह के अपचारी बालक को सन्ना पुलिस ने संरक्षण में लेकर बाल संप्रेषण गृह भेजा,थाना सन्ना में अपचारी आरोपी के विरूद्ध 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध।

Advertisement

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना सन्ना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय विवाहित महिला ने दिनांक 02.01.2023 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि यह अपने पति के साथ अपने मायके में रहती है। दिनांक 01.01.2023 को इनके घर में त्यौहार मना रहे थे, शाम के समय इसका पति इसे ढूंढ रहा था, जबकि यह घर में ही थी। प्रार्थिया जब अपने पति से मिली तो वह उसे कहाॅं गई थी बोलकर मारने-पीटने लगा, प्रार्थिया अपना बचाव करते हुये अपने एक पारिवारिक भैया के यहां चली गई, उसके पीछे-पीछे उसका पति आ गया एवं उसे घर से बाहर आंगन में निकालकर डंडा से शरीर के विभिन्न हिस्से में पीट रहा था, उसी दौरान प्रार्थिया का छोटा भाई वहां आया और अपने जीजा को क्यों मेरी दीदी को मारपीट कर रहे हो कहकर बीच-बचाव किया, नहीं मानने पर घर के आंगन में रखा कुल्हाड़ी से अपने जीजा के कनपटी, गला में वारकर हत्या कर दिया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपचारी आरोपी के विरूद्ध धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पतासाजी कर *16 वर्ष 06 माह के अपचारी बालक* को उसके निवास से संरक्षण में लेकर पूछताछ किया गया, पूछताछ में अपचारी बालक ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया एवं उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का टांगी को जप्त किया गया। अपचारी बालक को दिनांक 03.01.2022 को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।

विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को संरक्षण में लेने में थाना प्रभारी सन्ना निरीक्षक भरतलाल साहू, स.उ.नि. कमल सिंह राठिया, आर. 235 बुटा सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.06.2026 - 11:45:31
Privacy-Data & cookie usage: