जिले के युवतियों के लिए 18 माह का निःशुल्क आवासीय रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण 10 जनवरी से…

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-04 | 05:06h
update
2023-01-04 | 05:06h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
जिले के युवतियों के लिए 18 माह का निःशुल्क आवासीय रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण 10 जनवरी से…

raipur@khabarwala.news

प्रशिक्षण से जुड़ने के लिए सभी विकासखंड में मोबलाईजेशन शिविर का किया जा रहा है आयोजन

इच्छुक युवतियां किसी भी विकासखण्ड के शिविर में उपस्थित होकर करा सकते हैं अपना पंजीयन  

जशपुरनगर 04 जनवरी 2023/जिला प्रशासन द्वारा जिले के युवतियों के लिए 18 माह का निःशुल्क आवासीय रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण का आयोजन 10 जनवरी 2023 से जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज में किया जा रहा है। प्रशिक्षण में सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग, ग्राफिक डिजाईनिंग, मैनेजमेंट (एच.आर.एवं ऑपरेशन),फाइनेंस तथा अकाउटिंग एवं एजुकेशन के कोर्स शामिल हैं।

Advertisement

प्राचार्य लाईवलीहुड कॉलेज से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण में सभी कोर्स मिलाकर कुल 150 सीट उपलब्ध है। 10वीं पास लड़कियाँ इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकती हैं। कोर्स में भाग लेने के लिए स्ट्रीम (विज्ञान, कला, वाणिज्य आदि) की कोई बाध्यता नहीं है। प्रशिक्षण केवल 17 से 29 वर्ष आयु की छात्राओं व युवतियों के लिए है। प्रशिक्षण आवासीय सुविधा के साथ उपलब्ध है। सभी युवतियों व छात्राओ हेतु यह प्रशिक्षण एवं आवासीय सुविधा जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज बालिका छात्रावास में पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

प्रशिक्षण में मूल कोर्स के साथ-साथ स्पोकन इंग्लिश, लीडरशिप एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट भी सिखाया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी युवतियों को 15000-40000 तक आय के रोजगार Mintree, KPMG जैसे कंपनियों में प्लेसमेंट सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जशपुर जिले निकटतम महाविद्यालय अथवा जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज जशपुर में सपर्क कर सकते हैं अथवा हेल्प लाईन नंबर -8891300300 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि उक्त प्रशिक्षण से जुड़ने के लिए विकासखंड स्तरीय मोबलाईजेशन शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें 4 जनवरी 2023 को जनपद पंचायत जशपुर में शिविर आयोजित होगा। इसी प्रकार 05 जनवरी को जनपद पंचायत फरसाबहार एवं बगीचा में, 06 जनवरी को जनपद पंचायत पत्थलगांव एवं कुनकुरी, 07 जनवरी को जनपद पंचायत दुलदुुला, मनोरा एवं कांसाबेल में मोबिलाईजेशन शिविर आयोजित होगा। उक्त शिविर प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी। इच्छुक छात्राएँ व युवतियां किसी भी विकासखण्ड के शिविर में उपस्थित होकर पंजीयन तथा ऑनलाईन परीक्षा दे सकते हैं। केवल 150 सीट उपलब्ध होने के कारण पहले पंजीयन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम प्राथमिकता दी जाएगी।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.06.2026 - 22:24:04
Privacy-Data & cookie usage: