रायपुर पहुंची प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, जन अधिकार महारैली में होगी शामिल

– www.khabarwala.news

schedule
2023-01-03 | 07:58h
update
2023-01-03 | 07:58h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
रायपुर पहुंची प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, जन अधिकार महारैली में होगी शामिल …

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ में संवैधानिक रूप से भी अधिकारों का हनन हो रहा है. यहां के लोगों को उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है. आज रैली के माध्यम से लोगों तक बात पहुंचाई जाएगी. यह बात रायपुर पहुंची प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने मीडिया से चर्चा में कही. आरक्षण को लेकर कांग्रेस की जन अधिकार महारैली में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंची प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा का एयरपोर्ट में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने स्वागत किया.

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी मा. @kumari_selja जी का छत्तीसगढ़ की पावन धरा,माता कौशल्या की नगरी रायपुर में मा. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष @MohanMarkamPCC जी के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेताओ ने अगुवानी की… pic.twitter.com/w6QSbg1bgB

— Ajay sahu (ठेठ छत्तीसगढ़िया) (@ajaysahucgpcc) January 3, 2023

इस दौरान मीडिया से बातचीत में कुमारी सैलजा ने कहा कि आरक्षण विधेयक विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित किया गया था, लेकिन इस पर अड़चनें पैदा की जा रही हैं. आरक्षण के मामले में लोगों तक सही बात पहुंचाना हमारा कर्तव्य बन गया है. उन्होंने बताया कि रैली के बाद रायपुर के राजीव भवन में मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के साथ बातचीत होगी. इसके अलावा शाम को विधायक दल की बैठक में भी विधायकों से बातचीत किया जाएगा.

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
07.06.2026 - 11:22:47
Privacy-Data & cookie usage: