कोंडागांव में धार्मिक हिंसा, दोषियों पर हो कड़ी कार्यवाही

JCCJ – www.khabarwala.news

schedule
2023-01-03 | 04:57h
update
2023-01-03 | 04:57h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
कोंडागांव में धार्मिक हिंसा, दोषियों पर हो कड़ी कार्यवाही – JCCJ

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 3 जनवरी 2023। जनता कांग्रेस छत्तीगसढ़ जे के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने नारायणपुर जिला के अंतर्गत कोंडागांव में धर्म के नाम पर लाठी डंडों से लैस होकर निरीह आदिवासियों पर जानलेवा हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा धर्म की आड़ पर धार्मिक उन्माद फैलाना अनैतिक , असंवैधानिक और आपराधिक कृत्य है जिसके लिए सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। हमारा देश विभिन्न जाति, धर्म, भाषा, बोली, रंग और स्थान वाला अनेकता में एकता के नाम से जाना जाता है । यही भारत की ताकत और खूबसूरती है। ऐसे में कोई व्यक्ति या समूह डंडे के बल धर्म का पाठ नहीं पढ़ा सकता और संविधान में ऐसे कृत्य के लिए कोई स्थान नहीं है। कोंडागांव में निरीह आदिवासियों पर हमला करने वाले दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग जोगी कांग्रेस करती है।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 06:53:33
Privacy-Data & cookie usage: