राशिफल 2 जनवरी 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2023-01-02 | 03:20h
update
2023-01-02 | 03:20h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 2 जनवरी 2023 : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

राशिफल-

मेष राशि- शारीरिक कष्ट दिख रहा है। स्वास्थ्य थोड़ा सा मध्यम बना हुआ है। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभता भरा समय शुरू हो रहा है। काली वस्तु का दान करें। शुभ होगा।

वृषभ राशि- नेत्र विकार, सिर दर्द अज्ञात भय सताएगा। मन नकारात्मक ऊर्जा से ओत- प्रोत रहेगा और पार्टनरशिप में थोड़ी प्रॉब्लम संभावित है। प्रेम और संतान की स्थिति सुधर चुकी है और व्यापार भी आपका ठीक दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

 

मिथुन राशि- आय में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन आय के मार्ग को जरूर ध्यान में रखें। गलत मार्ग से पैसे न आएं। स्वास्थ्य नरम- गरम। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

 

कर्क राशि- स्वास्थ्य ठीक नहीं दिख रहा है। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार की स्थिति खराब है। कोर्ट- कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मुकदमों से बचें। काली वस्तु का दान करें।

 

सिंह राशि- अपमानित होने का भय सताएगा। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य ठीक- ठाक। प्रेम- संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार भी अच्छा है। सूर्य को जल दें।

कन्या राशि- स्वास्थ्य ठीक नहीं दिख रहा है। चोट- चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। प्रेम- संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

 

तुला राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य में प्रॉब्लम दिख रही है। रोगों से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी लगभग ठीक चलेगा। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करें। शुभ होगा।

 

वृश्चिक राशि- शत्रु परास्त होंगे। लेकिन डिसर्टबेन्स बना रहेगा। स्वास्थ्य से भी थोड़ी डिसर्टबेन्स दिख रही है। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी लगभग ठीक दिख रहा है। काली वस्तु का दान करें।

 

धनु राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। महत्वपूर्ण निर्णय रोक के रखें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम- संतान की स्थिति खराब है। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। लाल वस्तु पास रखें।

 

मकर राशि- घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। घरेलू सुख का बाधित होगा। भू- भवन, वाहन की खरीदारी में प्रॉब्लम होगी। स्वास्थ्य ठीक। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। कलह से बचें। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान की स्थिति बहुत अच्छी, लेकिन थोड़ा फिर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

 

मीन राशि- मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। जुआ- सट्टेबाजी में पैसा न लगाएं। कुटुंब से न उलझे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक चलता रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 23:55:57
Privacy-Data & cookie usage: