युवोदय कोंडानार चौंप्स स्वयंसेवक ने कुपोषित बच्चों को किया एनआरसी में भर्ती…

www.khabarwala.news

schedule
2022-12-30 | 09:51h
update
2022-12-30 | 09:51h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
युवोदय कोंडानार चौंप्स स्वयंसेवक ने कुपोषित बच्चों को किया एनआरसी में भर्ती…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

कोण्डागांव, 30 दिसम्बर 2022 :जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ के सहायता से संचालित युवोदय कोंडानार चौंप्स के स्वयंसेवक सुलोचना मरकाम एवं फुलेश्वरी मरकाम ने ग्राम पंचायत नयानार तथा ग्राम पंचायत चारभाटा से 03 बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराया । जिसमें गंभीर कुपोषित बिनेश एवं 02 अन्य मध्यम कुपोषित बच्चों को केशकाल एनआरसी में भर्ती कराया गया। स्वयंसेवक द्वारा कुपोषित बच्चों के घर जाकर लगातार पालकों से बच्चों को कुपोषण से बाहर लाने के लिए परामर्श किया। कई दिनों के प्रयास के बाद उनके व्यवहार परिवर्तन पर कार्य करते हुए, एनआरसी भेजने के फायदे बताये और शिशुवती माता के घर में नहीं होने की स्थिति में एनआरसी में उचित खान-पान के बारे में बताकर जागरुक किया गया। साथ ही पालकों को आवश्यक जानकारी दी गई। एनआरसी में भर्ती किए गए गंभीर कुपोषित बच्चों को उचित खान-पान एवं विशेष देखभाल विशेष निगरानी में किया गया जहां से 14 दिनो तक वजन में सुधार होने के बाद डिस्चार्ज के बाद परिजनों को प्रतिदिन 100 रुपये की दर से 1400 रुपए का भुगतान भी शासन द्वारा किया गया है। जिसका लाभ कुपोषित बच्चों के माता को मिल रहा है। जिससे की वह घर पर बच्चों को उचित एवं पौष्टिक भोजन करा सकें। लोगों में सामुदायिक जागरूकता के साथ व्यवहार परिवर्तन के द्वारा ही उन्हें सही दिशा में लाया जा सकता है। संयुक्त रूप से महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग एवं युवोदय कोंडानार चौंप्स स्वयंसेवकों के सहयोग से कोण्डागांव जिले में कुपोषण से मुक्ति दिलाने में सहायक हो पाएंगे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.03.2026 - 15:33:48
Privacy-Data & cookie usage: