राशिफल 30 दिसंबर : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2022-12-30 | 03:05h
update
2022-12-30 | 03:05h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 30 दिसंबर : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

राशिफल-

मेष राशि- शुभ कार्यों में खर्च होगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। खर्च की अधिकता से कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें।

 

वृषभ राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। आर्थिक संपन्नता की ओर जाएंगे। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय चल रहा है। पीली वस्तु का दान करें।

 

मिथुन राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय। व्यापारिक लाभ, राजनैतिक लाभ। उच्चाधिकारियों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य में अच्छा है। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

Advertisement

 

कर्क राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। भाग्यवश कुछ अनोखे काम बनेंगे। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा होगा। मान-सम्मान पर ध्यान दें। प्रेम-संतान पहले से बेहतर। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

 

सिंह राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे लेकिन चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। ज्ञानार्जन के क्षेत्र में कुछ अच्छा कदम उठेगा। स्वास्थ्य नरम मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।

 

कन्या राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। व्यवसाय भी बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। शादी-ब्याह तय हो सकता है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें और शुभ होगा।

 

तुला राशि- शत्रु विमित्र बनने की कोशिश करेंगे। स्वयं नतमस्तक होंगे। पूर्ण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लेकिन हाथ थोड़ा टाइट रहेगा। धन का आवक घटेगा। हरी वस्तु पास रखें।

 

वृश्चिक राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तूतू-मैंमैं संभव है। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

 

धनु राशि- भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। घर में कुछ खुशहाल समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम व संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें।

 

मकर राशि- अपनों का साथ होगा। व्यापारिक सफलता मिलेगी। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अद्भुत दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें।

 

कुंभ राशि- वाणी प्रधान कार्य करेंगे। वाणी से सबको जीत लेंगे। कुटुंबों में वृद्धि होगी। धन का आगमन बढ़ेगा। निवेश से बचें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

 

मीन राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम में समीपता। संतान की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.03.2026 - 19:07:57
Privacy-Data & cookie usage: