राशिफल 29 दिसंबर : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2022-12-29 | 02:10h
update
2022-12-29 | 02:10h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 29 दिसंबर : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल है, हालांकि सेहत के मामले में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बढ़े हुए खर्चों से निजात पाने के लिए आपको प्रयास करना चाहिए। दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा और आपके रिश्ते में रोमांस बढ़ेगा। अगर आप प्रेम जीवन में हैं तो आज आप अपने प्रिय से अपने दिल की बात करेंगे और रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा और आपको किसी से कोई शिकायत नहीं रहेगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। विरोधियों से सावधान रहें।

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार से मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन खर्चे बने रहेंगे जिससे आपकी जेब पर बोझ बढ़ेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन कमजोर रहेगा और जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है, लेकिन अगर आप प्रेम जीवन में हैं तो आज का दिन बहुत ही आकर्षक रहेगा। ऑफिस के काम के मामले में भाग्य आपका साथ देगा। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। इससे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी।

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्‍छा है और सुकून की प्राप्ति होगी। आपकी लव लाइफ के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है और आपको रोमांस के मौके मिलेंगे और आप अपने परिवार के लोगों को खुश रखेंगे। उन्हें कोई उपहार दे सकते हैं। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा और परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए आप प्रयास करेंगे। व्यवसाय के सिलसिले में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। काम के सिलसिले में कड़ी मेहनत करने का दिन है, तभी आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन कई मायनों में अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी और सेहत में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन में चल रहे तनाव से आपको राहत मिलेगी। व्यापार में जबरदस्त परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों के मामले में आज सब कुछ सामान्य रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको अपना पूरा दिमाग काम में लगाना होगा, तभी आपको कुछ अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखकर आप काफी सुकून महसूस करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा क्योंकि आय में वृद्धि होगी।

Advertisement

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप अपने जीवनसाथी की सभी बातों को सुनेंगे और समझेंगे और उन्हें अपने जीवन में स्थान देंगे। इससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा। आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। कुछ लोगों का नौकरी में तबादला हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में आप अपनी पूरी ताकत से काम करेंगे, जिससे सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों के मामले में आज आपको सावधान रहने की जरूरत है। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। संतान को लेकर कुछ चिंता रहेगी। उनके भविष्य के बारे में सोचेंगे।

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे और उनकी कोई भी चाल आपके सामने नहीं चल पाएगी। काम के सिलसिले में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। अपनी बुद्धि के बल के प्रयोग से जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर प्राप्‍त होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, लेकिन बीच-बीच में तनाव बढ़ सकता है, इसका कारण परिवार के किसी सदस्य की कड़वी जुबान हो सकती है। जो लोग प्रेम जीवन में हैं वे अपने साथी का ख्याल रहेंगे। आपका रिश्ता मजबूत होगा।

तुला राशि के लोगों को आज कुछ मामलों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। काम के सिलसिले में आपको कहीं जाना पड़ सकता है जिससे परिवार को वक्त दे पाना आपके लिए मुश्किल होगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा और आपके रिश्ते मजबूत होंगे। लव लाइफ में रिश्ते में प्यार बरकरार रहेगा। दोस्तों के साथ आज अच्छा समय बिताएंगे और पुरानी बातों को याद कर मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। परिवार में चल रही समस्याओं को सुलझाने में अपना अधिकांश समय व्यतीत करेंगे। काम के सिलसिले में आपको बहुत ही सावधानी रखनी होगी और मेहनत करनी होगी, तभी आपको कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा और आय में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन सामान्य है। पारिवारिक तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें क्योंकि इससे आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है और बेहतर परिणाम की प्राप्ति होगी। आपका पूरा ध्यान अपने काम पर रहेगा, जिससे बेहतरीन परिणाम हासिल होंगे। अपनों को ख़ुश रखेंगे और उपहारों का आदान-प्रदान भी हो सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज दांपत्य जीवन में भी खुशी के पल आएंगे। आपका स्वास्थ्य मजबूत रहेगा और आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इससे मन को संतुष्टि मिलेगी और दूसरे लोगों से अच्छे संपर्क बनेंगे।

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज काफी समय से रुका कोई कार्य महत्वपूर्ण नतीजे पर पहुंचेगा। दांपत्य जीवन में सुखद परिणाम प्राप्त होंगे और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज किसी लंबी यात्रा पर जाने की सोचेंगे। संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आय में वृद्धि होगी। खर्चों में कमी आएगी और आप उन्हें अपने नियंत्रण में रखने में सफल रहेंगे। काम के मामले में दिन सफल रहेगा।

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। आमदनी में गिरावट आ सकती है। व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे और किसी माध्यम से धन की आमद भी होगी लेकिन फिर भी मन संतुष्ट नहीं रहेगा। नौकरी करने वालों को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। जो लोग दांपत्य जीवन में हैं उनके लिए आज का दिन सुख शांति से बीतेगा।

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। केवल भाग्य के भरोसे रहने की बजाय यदि आप स्वयं मेहनत करेंगे तो आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो सुखद परिणाम मिलेंगे। व्यापार में आपको धन की प्राप्ति होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको अपने काम में एक नयापन मिलेगा जिससे आप पूरे जोश के साथ काम करेंगे और अच्छे नतीजे हासिल करेंगे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.03.2026 - 20:42:01
Privacy-Data & cookie usage: