गौठान में गोबर से पेंट का निर्माण…

www.khabarwala.news

schedule
2022-12-26 | 12:47h
update
2022-12-26 | 12:47h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
गौठान में गोबर से पेंट का निर्माण…

raipur@khabarwala.news

उत्तर बस्तर कांकेर 26 दिसम्बर 2022 :चारामा विकासखंड के ग्राम सराधुनवागांव के गौठान में गोबर से पेंट का निर्माण किया जा रहा है, जिससे महिला स्व-सहायता समूह को आमदनी हो रही है। गौठान में अब तक 1400 लीटर पेंट का निर्माण किया जाकर 373 लीटर पेंट का विक्रय भी किया जा चुका है, जिससे स्व-सहायता समूह की महिलाओं को 75 हजार 525 रुपये की आमदनी हुई है। सागर महिला क्लस्टर समूह की महिलाओं द्वारा गौठान में गोबर से पेंट निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा समूह की महिलाओं द्वारा गौठान के जमीन में साग-सब्जी का उत्पादन भी किया जा रहा है, जिसके विक्रय से उन्हें 50 हजार रुपये की आमदनी हुई है।

Advertisement

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल ने आज सराधुनवागांव गौठान का निरीक्षण कर गोबर से पेंट निर्माण का अवलोकन किया एवं समूह की महिलाओं से बातचीत कर उन्हें अच्छा कार्य करने की समझाईश दी तथा लगातार कार्य करते हुए अधिक मात्रा में पेंट का निर्माण करने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि पेंट के विक्रय से अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके। गौठान समिति के अध्यक्ष सरजू नरेटी और सागर महिला स्व-सहायता समूह के सदस्य श्रीमती नैना धनगर, नेमिन निषाद, फुलेश्वरी निषाद, सुशीला पाल, रुक्मणी निषाद, चन्द्रिका पाल, मोतिन पाल, देविका पाल, अमृता पाल ने बताया कि गौठान के जमीन में उनके द्वारा आलू, सेम, मिर्च इत्यादि की खेती की जा रही है। इसके अलावा अमरूद के पौधे भी लगाये गये हैं, जो अब फलने लगा है। अमरूद और सब्जियों की विक्रय से उन्हें वर्तमान सीजन में लगभग 50 हजार रुपये की आमदनी हो चुकी है। कलेक्टर ने समूह की सदस्यों को बधाई देते हुए अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम चारामा राकेश गोलछा, तहसीलदार यशवंत राज, जनपद सीईओ जी.एस. बढ़ई भी मौजूद थे।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 00:41:42
Privacy-Data & cookie usage: