2023 के लिए बाबा वेंगा ने की थी ये खतरनाक भविष्यवाणियां! अगले साल धरती पर मचेगी तबाही…

www.khabarwala.news

schedule
2022-12-26 | 05:39h
update
2022-12-26 | 05:39h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
2023 के लिए बाबा वेंगा ने की थी ये खतरनाक भविष्यवाणियां! अगले साल धरती पर मचेगी तबाही…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

साल 2022 खत्म होने में अब एक सप्ताह से भी कम समय बचा है और लोग 2023 के स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं. इसके साथ ही बुल्गारिया में जन्मीं बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों (Baba Venga Prediction) की एक बार फिर चर्चा होने लगी है

बाबा वेंगा ने सालों पहले साल 2023 के लिए कई भविष्यवाणियां की थी, जो सच साबित हुईं तो धरती पर तबाही मच जाएगी. बता दें कि बाबा वेंगा ने 111 साल पहले कई भविष्यवाणियां की थी, जिनमें से अब तक कई सच साबित हो चुकी हैं.

साल 2023 में हो सकता है तीसरा विश्व युद्ध

बाबा वेंगा (Baba Vanga) की भविष्यवाणियों के अनुसार, साल 2023 में तीसरा विश्व युद्ध (3rd World War) हो सकता है और इस दौरान परमाणु हमले हो सकते हैं. इससे धरती पर तबाही मच सकती है. बता दें कि जानकार, बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी को रूस और युक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से जोड़कर देख रहे हैं और माना जा रहा है कि यह अगले साल तीसरे विश्व युद्ध का रूप ले सकता है.

साल 2023 में बदल सकती है पृथ्वी की कक्षा

बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों (Baba Vanga Predictions) का मानें तो उसके मुताबिक, साल 2023 में एक बड़ी खगोलीय घटना होगी, जिसके बाद पृथ्वी की कक्षा (Earth Orbit) बदल सकती है और पृथ्वी पर कई अन्य बड़े बदलाव हो सकते हैं. बाबा वेंगा ने बताया था कि इस खगोलीय घटना के गंभीर परिणाम हो सकते हैं.

2023 में जैविक हथियारों से हो सकता है हमला

बाबा वेंगा (Baba Vanga) ने साल 2023 में जैविक हथियारों से हमले (Biological Weapons Attack) की चेतावनी दी थी. हालांकि, उन्होंने इस बात की जानकारी नहीं दी थी कि यह हमला कौन करेगा और यह हमला किस पर किया जाएगा. इसके साथ ही बाबा वेंगा ने सोलर स्टॉर्म यानी सौरमंडल के तूफानों को लेकर भी भविष्यवाणी की थी.

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
12.03.2026 - 16:45:06
Privacy-Data & cookie usage: