आज प्रदर्शन करेंगे मनरेगा कर्मचारी…पंचायत कर्मी का दर्जा और नियमितीकरण की मांग

– www.khabarwala.news

schedule
2022-12-24 | 06:07h
update
2022-12-24 | 06:07h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
आज प्रदर्शन करेंगे मनरेगा कर्मचारी…पंचायत कर्मी का दर्जा और नियमितीकरण की मांग …

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मनरेगा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। पांच संभागो के मनरेगा कर्मी अपनी तीन मांगों को लेकर सड़कों पर न्याय यात्रा निकालेंगे। प्रदेश के कुल पांच संभागों (रायपुर संभाग, बिलासपुर संभाग, दुर्ग संभाग, बस्तर संभाग, सरगुजा संभाग) के मनरेगा कर्मचारी अपनी तीन सूत्रीय मांगो को लेकर अनोखा प्रदर्शन करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेशभर के मनरेगा कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें पंचायत कर्मी का दर्जा मिले, इसके साथ ही उनकी मांग है कि उनका नियमितीकरण किया जाए। ऐसा इसलिए क्योंकि मनरेगा कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें कभी भी काम से निकाल दिया जाता है। जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा उन्होंने सरकार से रोजगार सहायक का ग्रेड पे की मांग की है। इसके साथ मनरेगा कर्मी इसकी की भी मांग कर रहे हैं कि हड़ताल के दौरान जो उनका वेतन रुका हुआ था उसे बहाल कर दिया जाए।

बता दें प्रदेशभर के पांच संभागों के मनरेगा कर्मचारी आज सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। सभी मनरेगा कर्मी आज न्याय यात्रा निकालेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती तो आगे वो और बड़ा प्रदर्शन कर सकते हैं।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
14.02.2026 - 17:23:38
Privacy-Data & cookie usage: