19 दिसंबर को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, 660 पदों पर होगी भर्ती…

www.khabarwala.news

schedule
2022-12-17 | 05:28h
update
2022-12-17 | 05:28h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
19 दिसंबर को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, 660 पदों पर होगी भर्ती…

raipur@khabarwala.news

कवर्धा। कबीरधाम जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो, निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हंस अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कबीरधाम कार्यालय परिसर में 19 दिसंबर 2022 सोमवार को दोपहर 12 बजे से दोपहर 04 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा हैA यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है, आवेदन तथा चयन की कार्यवाही के लिए किसी भी प्रकार का फीस नहीं लिया जाएगा, जिसमें मार्केटिंग के 30 पद (न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक उत्तीर्ण एवं 1 वर्ष का कार्यानुभव, वेतन रू. 15,000 प्र.मा., आयुसीमा 22 से 40 वर्ष, कार्यक्षेत्र संपूर्ण छ.ग. राज्य), फिल्ड आफिसर के 10 पद (न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक उत्तीर्ण एवं 2 वर्ष का कार्यानुभव, वेतन 10,000-12,000 प्र.मा., आयुसीमा 22 से 40 वर्ष, कार्यक्षेत्र रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग), सिक्यूरिटी सुपरवाईजर के 10 पद (न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा उत्तीर्ण एवं 1 वर्ष का कार्यानुभव, वेतन रू. 10,000-14,000 प्र.मा., आयुसीमा 22 से 40 वर्ष, कार्यक्षेत्र रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग), सिक्यूरिटी सुपरवाईजर के 10 पद (न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा उत्तीर्ण एवं 1 वर्ष का कार्यानुभव, वेतन रू. 10,000-14,000 प्र.मा., आयुसीमा 18 से 40 वर्ष, कार्यक्षेत्र रायपुर), हेड गार्ड के 10 पद (न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं कक्षा उत्तीर्ण एवं 1 वर्ष का कार्यानुभव, वेतन 9,000-12,000 प्र.मा., आयुसीमा 18 से 45 वर्ष, कार्यक्षेत्र रायपुर), अलर्ट एसजीएस प्राईवेट लिमिटेड, फल मार्केट के पास, लालपुर, रायपुर द्वारा पद सिक्यूरिटी गार्ड के 600 पद (न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण, वेतन 8,000-12,000 प्र.मा.,आयुसीमा 20 से 40 वर्ष, कार्यक्षेत्र रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग), पर भर्ती किया जाना है।

Advertisement

जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य के लिए किया जाता है। चयन संबंधी कार्यवाही नियोजक द्वारा ही किया जाना है, अतः पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य विस्तृत जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो, अनुभव प्रमाण पत्र व अन्य प्रमाण पत्रों (जो पद हेतु आवश्यक हो) की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ नियत समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जिला न्यायालय रोड, कवर्धा, जिला कबीरधाम में उपस्थित हो सकते है। इस हेतु किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
11.03.2026 - 16:27:17
Privacy-Data & cookie usage: