मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ गौरव दिवस पर किए 33.96 करोड़ रूपए की लागत के 14 कार्यो का किया भूमिपूजन-लोकार्पण…

www.khabarwala.news

schedule
2022-12-17 | 09:16h
update
2022-12-17 | 09:16h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ गौरव दिवस पर किए 33.96 करोड़ रूपए की लागत के 14 कार्यो का किया भूमिपूजन-लोकार्पण…

raipur@khabarwala.news

रायपुर, 17 दिसम्बर 2022 :मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में 33 करोड़ 96 लाख रूपए की लागत के 14 कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने इनमें से 30 करोड़ 13 लाख रूपए की लागत के 12 कार्यो का भूमिपूजन और 3.83 करोड़ रूपए की लागत के दो कार्यो का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री राजेश तिवारी, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

Advertisement

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिन कार्यो का भूमिपूजन किया उनमें नवा रायपुर में 4 करोड़ 86 लाख रूपए की लागत से बनने वाले संत शिरोमणी गुरू घासीदास बाबा स्मारक एवं संग्रहालय, दुर्ग जिले के ग्राम परसदा में 9.39 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले अनुसूचित जाति(प्रयास) वर्ग के विद्यार्थियों के लिए स्कूल सह कोचिंग केन्द्र भवन, बेमेतरा जिले के साजा में 1.52 करोड़ रूपए की लागत से 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, मुंगेली जिले के बरमपुर में 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, लागत 1.52 करोड़ रूपए, मझगांव में 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, लागत 1.52 करोड़ रूपए, लोरमी में 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, लागत 1.52 करोड़ रूपए, लोरमी में ही 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या आश्रम, लागत 1.62 करोड़ रूपए, फास्टरपुर में 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, लागत 1.91 करोड़ रूपए, लोरमी में 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास, लागत 1.52 करोड़ रूपए, रायपुर के मंदिर हसौद में 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, लागत 1.52 करोड़ रूपए, रायपुर जिले के भिलाई में 50 सीटर प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, लागत 1.52 करोड़ रूपए और कबीरधाम जिले के ग्राम डबराभांठ में 1.62 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले 50 सीटर अनुसूचित जाति कन्या आश्रम का भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री ने बेमेतरा के साजा में 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास, लागत 1.91 करोड़ रूपए और राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव में 1.91 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास का लोकार्पण किया।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
09.06.2026 - 15:00:31
Privacy-Data & cookie usage: