प्रभारी मंत्री लखमा शुक्रवार 16 दिसंबर को करेंगे संभागस्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ…

www.khabarwala.news

schedule
2022-12-15 | 11:01h
update
2022-12-15 | 11:01h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
प्रभारी मंत्री लखमा शुक्रवार 16 दिसंबर को करेंगे संभागस्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

जगदलपुर, 15 दिसंबर 2022 :दो दिवसीय संभाग स्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ उद्योग एवं वाणिज्यकर मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा द्वारा शुक्रवार 16 दिसंबर को सुबह 10 बजे कुम्हरावंड स्थित शहीद गुण्डाधूर कृषि महाविद्यालय परिसर में किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्री दीपक बैज करेंगे तथा विशिष्टि अतिथि के रुप में राज्यसभा सांसद श्रीमती फुलोदेवी नेताम तथा कांकेर सांसद श्री मोहन मंडावी उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन और श्री शिशुपाल सोरी बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम और श्री विक्रम शाह मंडावी, कोंडागांव विधायक श्री मोहन मरकाम, अंतागढ़ विधायक श्री अनूप नाग, नारायणपुर विधायक श्री चंदन कश्यप, दंतेवाड़ा विधायक श्रीमती देवती कर्मा, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी, क्रेडा अध्यक्ष श्री मिथिलेश स्वर्णकार, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री एमआर निषाद, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम का समापन शनिवार 17 दिसंबर को शाम चार बजे इसी परिसर में किया जाएगा।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.06.2026 - 23:28:13
Privacy-Data & cookie usage: