राशिफल 14 दिसंबर : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2022-12-14 | 01:48h
update
2022-12-14 | 01:48h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 14 दिसंबर : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

राशिफल-

मेष राशि- भावुक मन से लिया गया निर्णय हानिकारक होगा। प्रेम में तूतू-मैंमैं का संकेत है। भावुकता में थोड़े झगड़े भी हो सकते हैं। प्रेम संतान की स्थिति अभी भी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चल रहे हैं। कोई दिक्कत की बात नहीं है। काली जी को प्रणाम करते रहें शुभ होगा।

 

वृषभ राशि- भौतिक सुख-संपदा की खरीदारी संभव है। घर में थोड़ा कोलाहल रहेगा। कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार आपका ठीक चल रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

Advertisement

 

मिथुन राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यवासायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम व संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी आपका बहुत अच्छा दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

 

कर्क राशि- धन आगमन होगा लेकिन धन हानि भी होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम व संतान की स्थिति करीब-करीब ठीक है। व्यापार आपका मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

 

सिंह राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम व संतान की स्थिति भी अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- मन परेशान रहेगा। चिंतित रहेगा। चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। सूर्य को जल देते रहें।

 

तुला राशि- आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। धन का आवक बढ़ेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

 

वृश्चिक राशि- शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा है। तांबे की वस्तु पास रखें।

 

धनु राशि-भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार ठीक ठाक चलता रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

 

मकर राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

 

कुंभ राशि- आनंददायक जीवन गुजरेगा। छुट्टी सा महसूस करेंगे। व्यवासायिक सफलता मिलेगी। नौकरी चाकरी में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम व संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। तांबे की वस्तु दान करें।

मीन राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम व संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। थोड़ा सा विरोधी परास्त करेंगे लेकिन स्वयं परास्त होंगे। सूर्य को जल देते रहें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 19:45:27
Privacy-Data & cookie usage: