सीएम बघेल का बसना रवाना होने से पहले पुलिस लाइन हेलीपैड पर चर्चा…

www.khabarwala.news

schedule
2022-12-13 | 08:28h
update
2022-12-13 | 08:28h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
सीएम बघेल का बसना रवाना होने से पहले पुलिस लाइन हेलीपैड पर चर्चा…

raipur@khabarwala.news

Advertisement

रायपुर। पुरानी पेंशन स्कीम की राशि नहीं लौटाने पर छग सरकार एक्शन मोड में आएगी। बसना रवाना होने से पहले पुलिस लाइन हेलीपैड पर चर्चा में सीएम बघेल ने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम पर आगे का कदम कर्मचारी अधिकारी संगठनों से बातचीत कर तय किया जाएगा। बघेल ने कहा कि एनपीएस का पैसा राज्य सरकार और प्रदेश के कर्मचारियों का पैसा है। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश कर्मचारी संगठनों से बातचीत करें आगे का कदम तय करे। उन्होंने कहा कि राशि लौटाने से केंद्र सरकार कैसे कर सकती है इनकार? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महासमुंद जिले के ग्राम गोपालपुर के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी है। मुख्यमंत्री बसना विधानसभा के ग्राम गोपालपुर और ग्राम पिरदा में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। बसना में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण एवँ शिलान्यास करेंगे तथा प्रतिनिधि मंडलों से मुलाकात भी करेंगे।

 

 

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.03.2026 - 19:03:12
Privacy-Data & cookie usage: