राशिफल 12 दिसंबर : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

www.khabarwala.news

schedule
2022-12-12 | 02:00h
update
2022-12-12 | 02:01h
person
khabarwala.news
domain
khabarwala.news
राशिफल 12 दिसंबर : जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन?

raipur@khabarwala.news

मेष राशि- भू- भवन और वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख- संपदा में वृद्धि भी संभव है। लेकिन थोड़ा गृहकलह के संकेत दिख रहे हैं। प्रेम- संतान की स्थिति अभी भी मध्यम बनी हुई है। व्यापार आपका ठीक चलता रहेगा। नौकरी- चाकरी की स्थिति भी अच्छी रहेगी। सूर्य को जल देते रहें। शुभ होगा।

वृषभ राशि- पराक्रम रंग लाएगा। उद्योग धंधे में आप आगे बढ़ेंगे। रोजी- रोजगार में आगे बढ़ेंगे। अपनों का साथ होगा। भाई और मित्रों का कंधे से कंधे मिलाकर साथ देना आपको जीवन में आगे बढ़ाएगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम- गरम है। प्रेम- संतान की स्थिति भी मध्यम है, लेकिन व्यापार आपका सही दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें। शुभ होगा।

 

मिथुन राशि- धन का आवक बढ़ेगा। लिक्विड फंड में वृद्दि होगी लेकिन निवेश करने से बचें। जुबान को अनियंत्रित न होने दें। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी आपका बहुत अच्छा दिखाई पड़ रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

Advertisement

कर्क राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। आपका कद बढ़ेगा। चाहे सामाजिक हो आर्थिक हो या किसी भी तरीके से आपको समाज में लोग एक अच्छी स्थिति में पसंद करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम- संतान भी अच्छा है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- मन चितिंत रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य भी थोड़ा गड़बड़ रहेगा। सिरदर्द और नेत्र पीड़ा परेशान करेगी। प्रेम- संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार की स्थिति अच्छी। पीली वस्तु पास रखें।

 

कन्या राशि- आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति भी होगी। यात्रा में लाभ भी होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। प्रेम- संतान भी अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। शुभ समय। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

 

तुला राशि- शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद भी मिलेगा। रोजी- रोजगार में तरक्की भी करेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। प्रेम में अपनापन रहेगा और संतान पक्ष भी खुशहाल समाचार मिलेगा। बहुत अच्छा समय। भगवान भोलेनाथ को प्रणाम करते रहें। जलाभिषेक करें।

 

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम- संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

 

धनु राशि- चोट- चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम- संतान की स्थिति भी मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोमांटिक बने रहेंगे। प्रेमी- प्रेमीका की मुलाकात संभव है। व्यवासायिक सफलता संभव है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम- संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। सुखद दिन। काली जी को प्रणाम करते रहें।

 

कुंभ राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुर्जुगों का आर्शीवाद मिलेगा। नैनिहाल पक्ष से कुछ अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य नरम- गरम, प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। सफेद वस्तु पास रखें।

 

मीन राशि- भावनाओं में काबू रखें। प्रेम में तू- तू, मैं- मैं से बचें। सेहत पर ध्यान दें। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा समय। खासकर जो लोग नेवी वगैरा में ट्रेनिंग कर रहे हैं या जो इस तरीके से जल में रहने का या जो जल में काम करने की ट्रेनिंग या पढ़ाई- लिखाई करते हैं, उन लोगों के लिए नाविक वगैरा के लिए अच्छा समय रहेगा, सीखने और पढ़ने के लिए। बाकी स्वास्थ्य आपका अच्छा है। प्रेम- संतान मध्यम। व्यापार अच्छा दिख रहा है। सफेद वस्तु पास रखें।

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
khabarwala.news
Privacy & Terms of Use:
khabarwala.news
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
05.06.2026 - 15:13:22
Privacy-Data & cookie usage: